फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर गोलाबारी करने से बाज नहीं आ रहा। सोमवार रात 12:00 बजे से लेकर बुधवार सुबह 04:35 बजे तक पाकिस्तानी फौज ने गोलाबारी की। पाकिस्तान फौज ने पप्पु चक पोस्ट से गोलाबारी कर भारत की चंदवां पोस्ट को निशाना बनाया। किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। सीमा पर सुरक्षा बांध बनाने का काम चल रहा है। पहले यह काम मनियारी इलाके में चल रहा था। इस काम को बाधित करने के लिए पाकिस्तान ने गोलाबारी करते हुए रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया था। अब इससे अगले गांव में यह काम चल रहा है। सीमा सुरक्षा बल की ओर से थी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें