फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइबी पर पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

विज्ञापन
मनियारी के नजदीक एक खेत में गोला से बर्बाद हुई फसल - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी हीरानगर। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आई बी) पर गोलाबारी करने से बाज नहीं आ रहा। वीरवार रात करीब 10:35 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 03:55 तक पाकिस्तानी फौज ने लगातार गोलाबारी की। पाकिस्तान फौज ने बीके चक पोस्ट से गोलाबारी कर भारत की सतपाल और मनियारी पोस्ट को निशाना बनाया। इस दौरान पाकिस्तान ने छोटे बड़े दोनों हथियारों का इस्तेमाल किया। रिहायशी इलाकों के नजदीक खेतों में भी कई मोर्टार के गोले गिरे। जिसे गेंहु की फसलों को नुकसान पहुंचा। किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। सीमा सुरक्षा बल की ओर से भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें