सड़क हादसे में शनिवार को एक युवक सलमान इशान निवासी वार्ड चौदह घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल ने बताया कि वो स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था।
शहीदी चौक के नजदीक अज्ञात बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।