वीरवार रात लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस संदर्भ में आरपीसी की धारा 341/323/147/148/427 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में अरुण शर्मा और उसके साथियों ने प्रदीप शर्मा निवासी लखनपुर पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया है।