पुलिस ने भागथली क्षेत्र से 5.62 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पीएसआई अपूर्व राठौर ने भागथली क्षेत्र में विशेष नाका लगाया। इस दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा, जिसकी पहचान अमन कुमार निवासी नगरी जिला कठुआ के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार तलाशी लेने पर उसके पास से 5.62 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। आरोपी को हिरासत में लेकर मादक पदार्थ को जब्त कर लिया। इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।