फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्रथम नवरात्र पर सुकराला माता के भवन की तरफ रवाना होगी पवित्र छड़ी यात्रा

Tue, 25 Mar 2025 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जानकारी देते नरेंद्र तांगड़ी। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
कठुआ। चैत्र नवरात्र पर शिवसेना डोगरा फ्रंट की ओर से हर वर्ष निकाली जाने वाली पवित्र छड़ी यात्रा कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया। इसमें हर साल कठुआ से माता वैष्णो देवी को जाने वाली यात्रा इस बार बिलावर के सुकराला माता के दरबार से जाएगी। इसकी जानकारी फ्रंट के जिला प्रधान नरेंद्र तांगड़ी ने दी है। सोमवार को तांगड़ी ने बताया कि करीब 36 साल पहले शहर से निकाली जाने वाली पवित्र छड़ी यात्रा का शुभारंभ किया गया था, जिसमें पहले यात्रा सुकराला माता के दरबार में जाती थी। मगर इसमें शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की इच्छा को देखते हुए इसे माता वैष्णो देवी के दरबार में ले जाया जाने लगा था। अब एक बार फिर श्रद्धालुओं ने यात्रा को सुकराला माता के दरबार ले जाने की इच्छा जताई है। लिहाजा इसे करीब एक दशक के बाद पुराने कार्यक्रम के अनुसार ही शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 30 मार्च को शुरू होने वाले प्रथम नवरात्र पर शहर के श्री परशुराम जी चौक से पवित्र छड़ी यात्रा का शुभारंभ होगा। बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा की शक्ल में निकाली जाने वाली यात्रा कॉलेज रोड से होती हुई मुख्य बाजार स्थित माता आशापूर्णी के दरबार में पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें