फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जन्माष्टमी पर माखन-मिश्री का भोग लगाया, झांकियां भी निकालीं

Sun, 17 Aug 2025 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कठुआ के महाकालेश्वर मंदिर से निकाली गई झांकीसंवाद
विज्ञापन
बिलावर। भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बिलावर में शनिवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी पर इलाके के अलग-अलग हिस्सों में स्थित भगवान राधा-कृष्ण के मंदिरों को सजाया गया था। भक्तों ने नटखट कान्हा की पूजा की और श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रखा। श्रद्धालुओं ने माखन मिश्री का भोग लगाकर भगवान राधा कृष्ण की पूजा की। इस मौके पर अलग-अलग क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया वहीं मंदिरों में कीर्तन भजन के साथ-साथ श्री कृष्ण की अद्भुत प्रेम की झांकियां भी निकल गईं। इस दौरान विभिन्न विभिन्न प्रकार की झांकियां में कृष्ण प्रेम की लीला का खास चित्रण किया गया था। रामलीला क्लब डडवाडा की ओर से श्री राधा कृष्ण की झांकी निकाली गई जो गांव के अलग-अलग हिस्सों से भ्रमण करती हुई रामलीला क्लब परिसर में संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने जय कन्हैया लाल की हाथी-घोड़ा पालकी, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी आदि भजनों का गुणगान किया। उपमंडल के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में इस शुभ मौके पर झांकियां निकाली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें