फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बुद्ध पूर्णिमा पर लोगों ने स्नान और दान कर भगवान विष्णु की आराधना

Tue, 13 May 2025 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर लोगों ने स्नान और दान करके भगवान विष्णु की आराधना की। सोमवार सुबह से ही अलग-अलग इलाकों के लोग गुप्त गंगा गुरुनाल में पहुंचे और स्नान किया और यह सिलसिला सुबह 10 बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन

लोगों ने गुप्त गंगा में स्नान करके भगवान विष्णु की आराधना की और गुरु नाल स्थित भगवान श्री राम के मंदिर में भगवान के दर्शन करके भगवान की कथा का श्रवण किया। इस मौके पर लोगों इलाके में खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। पंडित राधा कृष्ण शास्त्री ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर पवित्र नदियों के संगम में स्नान करने का विशेष महत्व है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें