फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग बांटा स्नेह

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा पर्व के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय जम्मू के कठुआ कैंपस के एनएसएस स्वयंसेवकों ने सोमवार को वृद्धाश्रम का दौरा किया। स्वयंसेवकों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया। अपनी सेवा भावना के माध्यम से उन्हें सम्मान और स्नेह का अहसास कराया। एनएसएस कैंपस इकाइयों की संयोजक प्रो. विश्व रक्षा ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सहानुभूति, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का विकास करते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। कठुआ कैंपस के रेक्टर प्रो. अरविंद जसरोटिया ने एनएसएस इकाई-6 की पहल की सराहना की। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. हिमा गंडोत्रा ने कहा कि इस प्रकार की यात्राएं छात्रों को वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का अवसर देती हैं, जिससे उनमें सामाजिक दायित्व की गहरी भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें