फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गोद लिए गांव रेहालता में स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने गोद लिए गांव रेहालता में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वीरवार को आयोजित अभियान में 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को सात दिवसीय शीतकालीन शिविर की जानकारी दी। बता दें कि एनएसएस शीतकालीन शिविर की शुरुआत 5 फरवरी को की गई थी जिसका समापन 11 फरवरी को होगा। स्वयंसेवक अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन कर न केवल स्वच्छता बल्कि अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। शिविर का आयोजन कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सूदन की देखरेख और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रूपाली जसरोटिया सहित समिति सदस्य डॉ. जोगबिंदर सिंह सूदन और डॉ. सपना के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें