बसोहली में नृसिंह जयंती पर प्रस्तुत की गई झांकी। स्रोत : जागरूक पाठक
- फोटो : kathua
कठुआ। बसोहली के ऐतिहासिक नृसिंह मंदिर में विभिन्न नाटकों से बुराई पर अच्छाई की जीत का मंचन किया गया। इसमें भगवान नृसिंह -हिरणकश्यप युद्ध का मंचन किया। बता दें कि हर वर्ष बसोहली में नृसिंह जयंती इस दृश्य का मंचन किया जाता है जो लगभग 100 साल से भी ज्यादा समय से होता आ रहा है। इसे देखने के लिए देर शाम बच्चों पुरुषों महिलाओं की भीड़ लगी रही। पूजा-अर्चना एवं प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही लोग घरों को लौटे। संवाद