बिलावर। किशनपुर और मडूई इलाके में तीन दिन से पेयजल सप्लाई प्रभावित है जिस कारण 10,000 से अधिक आबादी को परेशान होना पड़ रहा है। जोगेंद्र कुमार, योगेश कुमार, जितेंद्र शर्मा और इंद्रजीत ने बताया कि गांव में स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से ग्रामीणों को पानी लाना पड़ रहा है। उधर, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता संजीव रियौथिया ने कहा कि समस्या संज्ञान में आ गई है, जल्द गांवों में पेयजल आपूति को सुचारु करवाया जाएगा। संवाद