फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बलिदानियों को एनसीसी कैडेट ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज की ओर पुलवामा आतंकी हमले की वर्षगांठ पर समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कॉलेज की राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई की ओर से किया गया। कॉलेज के प्रशासनिक ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट सहित संकाय सदस्य मौजूद रहे। भूविज्ञान के एचओडी प्रो. संजय करलुपिया ने कहा कि वर्ष 2019 को आज के दिन आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान बलिदान हो गए थे। एनसीसी कैडेट ने शहीद सैनिकों के लिए एक मिनट का मौन रखा और राष्ट्रगान गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें