कठुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को न्यायालय परिसर में स्थित एडीआर केंद्र में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें यातायात, बैंकिंग व दीवानी मामलों का निबटारा किया जाएगा। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने जिला सत्र न्यायाधीश के साथ मिलकर तीन बैंच का गठन किया गया है। पहली पीठ में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जतिंद्र सिंह जम्वाल और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीण पंडोह उपस्थित रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस पीठ द्वारा दीवानी मामलों का निपटान किया जाएगा। दूसरी पीठ में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार और मुंसिफ वीरेन मगोत्रा मामलों की सुनवाई करेंगे। इसके अलावा तीन पीठ न्यायाधीश विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट अमनदीप कौर और जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट पूनम गुप्ता मामलों की सुनवाई करेंगी।