कठुआ। बुधवार को मुखर्जी चौक में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान रेहड़ी तोड़ने और चालक का नुकसान करने वाले जेसीबी ऑपरेटर को नगर परिषद ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इसके अलावा, अधिकारियों ने आदेश जारी किया है कि उक्त जेसीबी ऑपरेटर को आगामी अभियान से दूर रखा जाए। उक्त कार्रवाई की पुष्टि नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोधराज ने की है। उन्होंने बताया कि जेसीबी ऑपरेटर ने उक्त रेहड़ी चालक पर गलत ढंग से कार्रवाई की। इसके चलते ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ऑपरेटर को 4 दिन में जवाब दाखिल करना होगा। जवाब मिलने के बाद आगामी कार्रवाई होगी। सीईओ ने बताया कि भविष्य में चलने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान में उक्त ऑपरेटर को शामिल नहीं किया जाएगा।