फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सांसद सिमरनजीत मान पहुंचे कठुआ, सुरक्षाबलों को नहीं लगी भनक, एंट्री पर कोर्ट में सुनवाई आज

Mon, 14 Nov 2022 04:12 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

सांसद सिमरनजीत सिंह मान कठुआ के एक निजी होटल में पहुंचे, जिसकी सुरक्षा एजेंसियों को कोई भनक नहीं लग सकी। 17 अक्तूबर को मान के जम्मू कश्मीर में प्रवेश पर रोक लगाते हुए उन्हें लखनपुर में ही रोक दिया गया था। जहां उन्होंने तीन दिन धरना देते हुए चौथे दिन वापसी की थी।
विज्ञापन
सिमरनजीत सिंह मान - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष एवं पंजाब के संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान रविवार को लखनपुर में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए कठुआ पहुंच गए। कोर्ट में दायर की गई याचिका की तारीख से एक दिन पहले कठुआ पहुंचकर वह एक होटल में रुके हैं जबकि सांसद मान के प्रदेश में प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन


रविवार को शाम साढ़े छह बजे के लगभग सिमरनजीत सिंह मान कठुआ के एक निजी होटल में पहुंचे, जिसकी सुरक्षा एजेंसियों को भनक नहीं लग सकी जबकि पुलिस की ओर से सांसद मान की सुनवाई की तारीख को देखते हुए लखनपुर में सोमवार को पुलिस तैनाती को लेकर तैयारियां की गई थीं। लेकिन बिना सुरक्षा के ही मान कठुआ जिले में दाखिल होकर मुख्यालय तक पहुंच गए।

मामले की जानकारी मिलते ही जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे से सटे होटल के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। ज्ञात रहे कि बीते महीने 17 अक्तूबर को सिमरनजीत सिंह मान के जम्मू कश्मीर में प्रवेश पर रोक लगाते हुए उन्हें लखनपुर में ही रोक दिया गया था। जहां उन्होंने तीन दिन धरना देते हुए चौथे दिन वापसी की थी। इस दौरान कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां से 14 नवंबर को सुनवाई की अगली तारीख तय की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें