बिलावर। फिंतर बिलावर सड़क पर विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया। सड़क हादसा सोमवार शाम 4 के बाद पेश आया जब 38 वर्ष वीरेंद्र सिंह टिल्ला निवासी बाइक पर सवार होकर अपने घर की तरफ जा रहा था कि अचानक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जब लोगों को हादसे का पता चला तो वह घायल को बिलावर उप जिला अस्पताल ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे कठुआ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद