बिलावर। फिंतर बिलावर सड़क पर मंगलवार शाम हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया प्राथमिक उपचार के बाद उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया।हादसा देवल गांव में शाम सात बजे के बाद पेश आया जब मोटरसाइकिल पर सवार होकर 18 वर्ष मुजफ्फर अली अपने घर देवल जा रहा था कि अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई।