बसोहली में ओवर हैड टैंक का काम शुरू करवाते हुए विधायक स्वयं
कठुआ। राजबाग के जुथाना में 11 लाख की लागत से बनकर तैयार हुए खेल मैदान को ग्रामीण युवाओं को समर्पित कर दिया है। मंगलवार को नये खेल मैदान का उद्घाटन जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया द्वारा किया गया। जसरोटिया ने कहा कि युवाओं की लंबे समय से मांग थी कि इलाके में युवाओं के खेल गतिविधियों के लिए कोई भी मैदान उपलब्ध नहीं था। जिससे आज पूरा कर दिया गया। इसके निर्माण से न केवल युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों को खेल व्यायाम और सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक समर्पित स्थान मिला है, बल्कि इससे युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का भी मौका मिलेगा। कहा कि भाजपा हमेशा ही संतुलित और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे गांव जो दशकों तक उपेक्षित रहे, अब विकास की मुख्यधारा से जोड़े जा रहे है। इस मौके पर विधायक ने जनता दरबार लगा कर इलाके की समस्याओं को सुना। उन्होंने इलाके में सड़क संपर्क, बिजली पानी की आपूर्ति को बेहतर बनाने की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से हल किया जाएगा। कहा कि आने वाले दिनों में इलाके में कई सारी विकास परियोजनाएं शुरू की जाएगी, ताकि स्थानीय लोगों को उनका समय पर लाभ मिल सके। जसरोटिया ने दरबार में उपस्थित लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और ग्रामीण विकास विकास सहित अन्य विभाग के अधिकारियों को बेहतर समन्वय बनाकर विकास कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह, पूर्व सरपंच कृष्ण सिंह, जगदीश पूनिया, शिवदेव सिंह, रविंद्र सिंह ठेला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।