बिलावर। चंदेल राजपूत बिरादरी के वार्षिक मेल का आयोजन रविवार को बिलावर में हुआ। इस मौके पर जम्मू, कठुआ, उधमपुर और अन्य कई इलाकों से आए लोगों ने परिवार सहित कुलदेव के चरणों में हाजिरी लगाई। बिरादरी की ओर से देवस्थान परिसर में कीर्तन का आयोजन हुआ। कुलदेव स्थान के पास बिरादरी की ओर से भंडारा भी लगाया गया, जिसमें लोगों ने भोजन ग्रहण किया। दोपहर दो बजे से शुरू हुआ भंडारा शाम पांच बजे तक जारी रहा। संवाद