फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरी मुनि गांव में दंगल का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। सेरी मुनि गांव में वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब और जम्मू कश्मीर के कई पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दंगल में कई कुश्तियां कराई गईं। छोटी माली का मुकाबला बग्गन के राकेश पहलवान और पठानकोट के मनजीत पहलवान के बीच हुआ, जिसमें कड़ी मशक्कत के बाद राकेश ने मनजीत को पटखनी देकर जीत दर्ज की। बड़ी माली का मुकाबला पंजाब के बाबा फरीद और पंजाब के ही पहलवान हैप्पी के बीच हुआ। इस कुश्ती में बाबा फरीद ने हैप्पी को चित करके दंगल अपने नाम कर लिया। आयोजकों ने बड़ी माली और छोटी माली के विजेता और उपविजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें