फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सरकार से लगाई नियमितीकरण और बकाया देने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने बुधवार को यूनाइटेड फ्रंट के सदस्य मोहिंदर सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में सेक्शन हेड क्वार्टर नगरोटा गुजरू में बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने सरकार से फिर अपनी लंबित मांगों में 72 महीने का बकाया वेतन और नियमितीकरण की मांग रखी। इस मौके पर एकत्रित कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले लगभग दो वर्ष से अपनी मांगों को लगातार सरकार से पूरा करवाने का संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं हो पाई है। यूनाइटेड फ्रंट के सदस्य महेंद्र सिंह मनकटिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही उनका वेतन बढ़ाया गया था और अब वे उन्हीं से नियमितीकरण की भी उम्मीद रखते हैं। इसके साथ ही अस्थायी कर्मचारियों ने मार्च 2024 माह के वेतन को जल्दी रिलीज करने की मांग भी रखी। मनकोटिया ने कहा कि पांच अप्रैल को उनके मार्च माह के वेतन की अलॉटमेंट भी आ गई है, इसके बावजूद अभी उनको वेतन नहीं मिल पाया है। बैठक में मौजूद सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन बिलावर के चेयरमैन महेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अप्रैल 2021 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पेंशन पूरी नहीं लगाई जा रही है और साथ ही ग्रेच्युटी के लाभ से भी उन्हें वंचित रखा जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि 80 प्रतिशत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उन्हें उनका एसआरओ 59 और 149 के तहत लाभ मिल गया है लेकिन बाकी बचे 20 प्रतिशत सेवानिवृत्त कर्मचारी आज भी अपने हक मिलने का इंतजार कर रहे हैं। सेवानिवृत कर्मचारियों ने उन्हें ग्रेच्युटी समेत पेंशन का पूरा लाभ देने की सरकार से मांग रखी। बैठक में यूनाइटेड फ्रंट के सदस्य पुरुषोत्तम कुमार, ख्याल चंद, बलवंत सिंह, शक्ति दत्त, बंटी, राजकुमार, बलवीर चंद, कुलभूषण, सुभाष चंद्र और मुरीद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें