फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

153 लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक मंगलवार को डीसी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इसमें स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के उद्देश्य से 153 लाभार्थियों के आवेदनों को मंजूरी दी गई। इसमें मिशन यूथ के 28, मुमकिन के तहत 68, तेजस्वनी के तहत 29 और उद्यमिता पहल के 28 मामलों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

डीसी ने मिशन यूथ की विभिन्न योजनाओं की व्यापक समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को मिशन यूथ की संबंधित योजनाओं में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लाभार्थियों के आवेदनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे मिशन यूथ के तहत लाभ प्राप्त करने में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए ईमानदारी से प्रयास करें और जहां कहीं भी आवश्यक हो, समन्वय बनाते हुए लाभार्थियों का मार्गदर्शन करें। बैठक में सीपीओ उत्तम सिंह, एडी रोजगार नरेश गुप्ता, डीएसडब्ल्यूओ कठुआ अब्दुल रहीम, एआरटीओ कठुआ नीरज कुमार, एलडीएम, जेके बैंक के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें