फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो वर्करों ने राज्यमंत्री को बताई लोगों की परेशानियां

विज्ञापन
पीएमओ राज्यमंत्री को विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समस्याएं बताते भाजयुमो कार्यकर्ता। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। पीएमओ राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की। इसके माध्यम से उन्होंने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों और आम लोगों को पेश आ रही परेशानियों की जानकारी ली। वीडियो कांफ्रेंसिंग में भानु प्रताप सिंह, अनुज भारती, गौरव शर्मा, राकेश देव, अक्षय भारती और आईटी सोशल मीडिया इंचार्ज मंजीत सिंह भी उपस्थित थे। युवाओं ने राज्यमंत्री के समक्ष गैस सिलिंडर और पेंशन आदि न मिलने की समस्या रखी। युवाओं ने कहा कि वे लोगों तक राशन पहुंचा रहे हैं। डॉ. जितेंद्र ने युवाओं को प्रोत्साहित करते कहा कि वह लगातार प्रदेश और जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि लोगों को सुरक्षित रखते हुए उनकी समस्याओं को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें