फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी में शिविर, 286 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
बनी में आयोजित मेडिकल कैंप के दौरान जांच करते विशेषज्ञ
विज्ञापन
कठुआ। बनी में स्वास्थ्य जांच शिविर में 286 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस शिविर में 65 हड्डी रोग, 29 शिशु रोग और 25 कान, नाक गले से संबंधित मरीजों की जांच की गई। मेडिकल विशेषज्ञों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया। शिविर में सामान्य बीमारियों, रक्तचाप, शुगर, और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच भी की गई। स्थानीय निवासियों ने शिविर को बेहद लाभदायक बताते हुए कहा कि यह ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए मुफ्त और सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का एक अद्भुत प्रयास है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें