फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डेंगू से बचने के बताए गए उपाय

विज्ञापन
कठुआ के रमणीक विहार में जलभंडारण व्यवस्था की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
कठुआ। मौसम में आए बदलाव के बाद जिले में डेंगू के मामलों में कमी आ गई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रम का क्रम बना हुआ है। सोमवार को विभाग की ओर से शहर के वार्ड 1 रमणीक विहार और वार्ड 4 में विशेष जागरूकता के अभियान आयोजित किए गए। इसमें विभाग की टीम के सदस्यों ने लोगों के घरों में जल भंडारण की व्यवस्था को जांचा और बचाव की जानकारी दी। जागरूकता टीम का नेतृत्व कर रहे स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग के निरीक्षक लोकेश राज ने बताया कि जिले में भले ही डेंगू के मामलों में कमी आई है लेकिन इसके बावजूद सतर्कता बरतना आवश्यक है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना के मार्गदर्शन में चलाए जाने वाले अभियान के दौरान उनकी टीम ने दोनों ही वार्ड के सौ से ज्यादा घरों में जाकर वहां जल भंडारण की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें