फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मई दिवस पर उठाई मजदूरों के हक की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। मई दिवस पर बरनोटी स्थित मेगा इंफ्रास्टक्चर एंड इंजीनियरिंग परिसर में सीटू की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां जमा हुए मजदूर नेताओं ने सीटू का झंडा फहराते हुए मजदूरों को उनका हक दिए जाने के लिए शिकागो में संघर्ष के शहीदों को याद किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मजदूर नेताओं ने कहा कि आज भी इन शहीदों के सपने पूरे नहीं हुए हैं। इस मौके पर मजदूर नेताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मजदूरों के हक की आवाज बुलंद की। मजदूर नेता हरि सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया में मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। आज के दिन 1886 में शिकागो के अंदर मजूदरों ने अपने दमन के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। इसका परिणाम रहा है कि मजदूरों के काम करने के घंटे निधारित हो पाए, जबकि उस समय मजदूरों से 18 घंटे तक काम लिया जाता है। न तो उनकी कोई आर्थिक सुरक्षा थी और न ही अन्य लाभ दिए जाते थे।
उन्होंने कहा कि जब हमारा देश गुलाम था। तब 1927 में लेबर एक्ट बना था लेकिन आजादी के बाद से मजूदरों के हकों को खत्म करना शुरू कर दिया गया। मौजूदा समय में उनके हकों की धज्जियां उठाई जा रही हैं। मौजूदा सरकार ने पक्की नौकरी को खत्म कर बेरोजगारी को बढ़ाया है। इससे मजदूर के जो भी हक बुनियादी थे, उन्हें सरकारों ने आहिस्ता आहिस्ता खत्म कर दिया है, इसीलिए आज पूरी दुनिया के अंदर मजदूर वर्ग चर्चा कर रहा है कि उन्हें इसका मुकाबला कैसे करना है। उसके लिए नई-नई रणनीति तय की जा रही है। आने वाले दिनों में आंदोलन और बढ़ेंगे क्योंकि मौजूदा सरकार मजदूरों के संरक्षण के बजाय पूंजीपतियों को विशेष महत्व दे रही है। वे मांग करते हैं कि न्यूनतम मजदूरी लागू होनी चाहिए और जितने भी हक हैं, मजदूरों काे दिए जाएं। इस मौके पर सीटू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश, बनारसी दास और बहादुर सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें