फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: साल भर भोजन खिलाने वाली माई को खाना खिलाकर मनाया मई दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। मई दिवस पर उपमंडल के विभिन्न इलाकों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कहीं बैठक कर शिकागो के मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई तो कहीं लोगों ने मजदूरों में फल और मिठाई बांटकर मई दिवस मनाया। उधर, कोटपुन्नू में स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल गुज्जर बस्ती में स्कूली बच्चों ने अलग अंदाज में मई दिवस मनाया। उन्होंने स्कूल में मिड डे मील बनाने वाली माई लीमा बीबी को कुर्सी पर बिठाकर सम्मान दिया।
विज्ञापन

जहां हर रोज ये बच्चे लीमा के हाथ का बना खाना स्कूल में खाते हैं लेकिन इस खास दिन पर उसे खाना न बनाना पड़े, इसके लिए बच्चे अपने घरों से ही खाना लेकर आए और अपने हाथों से उसे खाना खिलाया। स्कूल के विद्यार्थी मुदस्सर चौधरी ने मई दिवस के इतिहास के बारे में यहां मौजूद सभी बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मजदूरों ने अपना बलिदान देकर आठ घंटे कार्य करने की आजादी दिलाई थी। देश के विकास में मेहनतकशों की अहम भूमिका है, इसलिए हमें इनका सम्मान करना चाहिए। वहीं ठंगर मोड़ में भवन निर्माण कामगार यूनियन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया, जहां शिकागो के शहीदों को याद किया गया। शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद यूनियन के अध्यक्ष अजीत कुमार ने यहां उपस्थित मजदूरों से कहा कि मजदूर दिवस एक ऐतिहासिक घटना थी। इसकी जड़ पूंजीवाद की लूट थी। मजदूरों ने लूट के खिलाफ संघर्ष करके अपने काम के घंटे कम करवाने के लिए खूनी संघर्ष करके पूंजीपति लूट पर नकेल कसी थी। इस मौके पर कुलदीप राज और बोधराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें