फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। वार्ड-3 मोहल्ला ढोलखर में करंट लगने से महिला की मौत हो गई। हादसा सुबह नौ बजे के करीब हुआ। जब महिला घर की साफ-सफाई कर रही थी। इस दौरान अचानक दीवार के साथ लगे पंखे में उसका हाथ लग गया, जिसमें करंट था। जब आसपास के घरों के लोगों को हादसे का पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर अचेत अवस्था में महिला को उठाकर इलाज के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर महिला को डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतका की पहचान संतोष कुमारी (35) पत्नी प्रेमचंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें