कोरोना से बचाव के लिए बांटे मास्क और सैनिटाइजर
कठुआ। आम लोगों से मधुर संबंध बनाए रखने की प्रक्रिया के तहत जिले की पहाड़ी तहसील बनी में सेना द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां लोगों को कोरोना महामारी से लड़ने के लिए मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए। आपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित कार्यक्रम में लोगों को सैन्य अधिकारियों ने कोरोना के बारे में जानकारी देते हुए इसकी रोकथाम के लिए मास्क और सैनिटाइजर का महत्व बताया। भविष्य में भी निरंतर समर्थन के लिए आश्वासन दिया। वहीं लोगों ने भी इस पहल के लिए भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया। संवाद