बसोहली। कोरोना के केस लगातार बढ़ने से प्रशासन सतर्क हो गया है। बिना मास्क के घरों से निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है।
शनिवार को नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन ने टीम के साथ मुख्य बाजार, बस अड्डे समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया। इस बीच बिना मास्क पहनने वाले लोगों के चालान काटे गए। इनमें सरकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे। हुसैन ने बताया कि बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के चालान काट कर उन्हें जुर्माना किया गया है। उन्होंने लोगों से कहा कि बिना मास्क के अपने घरों के बाहर ना निकले। बिना मास्क पहले कोई भी मिलेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया जिसे देखते हुए लोग फिर से मास्क पहनने लगे, नायब तहसीलदार ने बताया कि करीब 9 चालान कर 4500 की जुर्माना वसूला गया है। पिछले कुछ दिनों से लोग कोरोना को पूरी तरह से भूल ही गए थे, और बिना मासक के बाजारों में घूम रहे थे । एक बार फिर से कोरोना की लहर अपने पैर पसार रही है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस महामारी से बचाव हेतु यहां उन्हें जागरूक किया जा रहा है ।