नगरी क्षेत्र के मुकंदपुर इलाके में 56 वर्षीय व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। मामला रविवार की सुबह का है। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। व्यक्ति की पहचान हरबंस लाल पुत्र प्रकाश चंद निवासी मुकंदपुर कोरपुन्नू कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद