ट्रेन की चपेट में आने से एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला सोमवार की देर रात गोविंदसर इलाके का है। युवक जम्मू से नई दिल्ली जा रही क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे पुलिस उसे जीएमसी कठुआ ले गई, जहां डॉक्टरों युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान मनोज कुमार पुत्र बिरजू राम निवासी दंडनगर बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।