फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आग से झुलसकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। अलाव सेंकते समय आग से झुलसकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की पहचान 60 वर्षीय धोनी निवासी ओडीशा के रूप में हुई है। बिलावर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार हाई सिक्योरिटी जेल डांबरा में मजदूरी कर रहे अन्य राज्य के मजदूर शुक्रवार की सुबह को आग सेंक रहे थे कि अचानक एक मजदूर का पैर फिसल गया और वह जलती हुई आग में जा गिरा। वह बुरी तरह झुलस गया। अन्य मजदूरों ने उसे बाहर निकाला और तुरंत बिलावर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर को कठुआ रेफर कर दिया गया, लेकिन घावों की पीड़ा न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें