फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Mon, 23 Jun 2025 09:12 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने अवैध तरीके से शराब ले जा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 750 मिलीलीटर देसी शराब की 13 बोतल बरामद की गई हैं। बिलावर पुलिस थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर जाहिर मुश्ताक के नेतृत्व में पुलिस ने कटली मोड पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान बिलावर बस स्टैंड से कटली की तरफ जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने हाथ में थैला ले जाते हुए देखा और तलाशी ली। इस दौरान उक्त आरोपी से 13 बोतल देसी शराब की बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुभाष चंद्र निवासी कटृल के रूप में की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें