फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 6.05 ग्राम हेरोइन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Sun, 29 Jun 2025 12:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 6.05 ग्राम हेरोइन के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने थाना प्रभारी बिलावर के नेतृत्व में धार सड़क पर मांडली गांव के पास नाका लगाया था। पुलिस ने पैदल जा रहे व्यक्ति से तलाशी के दौरान 6.05 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी नशे की खेप को बिलावर की तरफ ले जाने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बिलावर पुलिस थाने ले आई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जाहिर मुश्ताक ने बताया कि बिलावर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान लियाकत अली निवासी तहसील मजालता गांव गढ़ सामनावंज के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें