फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महिला की हत्या करने के बाद पति गिरफ्तार

Sun, 29 Oct 2023 12:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हीरानगर। उपमंडल के सीमावर्ती गांव कुंदेचक में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। पिता ने अपने बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया।
आरोपी भूपिंद्र सिंह ने पत्नी सरबजीत कौर की निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि भूपिंद्र सिंह पुत्र शाम लाल निवासी कुंदे चक ने अपनी पत्नी सरबजीत कौर की हत्या कर दी और शव मौके पर ही पड़ा था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी कठुआ लाया गया। वहीं घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। राजबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर तारीक अहमद की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कुबूल लिया है। बताया है कि आरोपी एक सेवारत सैन्य कर्मी है। उधर, इससे पहले अस्पताल में पहुंचे लड़की के परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी मृतका के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें