फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पोस्टर प्रतियोगिता में माधव, सोनिया व शिल्पा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर की ओर से विश्व एड्स दिवस पर एक पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के रेड रिबन क्लब द्वारा जम्मू- कश्मीर एड्स कंट्रोल सोसायटी और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का संयोजन रेड रिबन क्लब की संयोजक डॉ. सपना देवी द्वारा और कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में किया गया। डॉ सूदन ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम युवा पीढ़ी को शिक्षित करने और सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने छात्रों को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थी माधव, सोनिया और शिल्पा ने पहले तीन पुरस्कार अपने नाम किए। जिसके बाद विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें