बनी और मछेड़ी क्षेत्र में समीक्षा करते सेना के अधिकारी। स्रोत : सेना
- फोटो : kathua
कठुआ। पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने कठुआ के बनी-मछेड़ी, कठुआ में अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ''राइजिंग स्टार कॉर्प्स'' की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। सेना कमांडर ने सैनिकों की दृढ़ता और उत्कृष्ट व्यावसायिकता की प्रशंसा की, जो क्षेत्र में सुरक्षा और तत्परता सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं। उनकी यात्रा भारतीय सेना की रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मजबूत रक्षा क्षमताओं और ऑपरेशनल उत्कृष्टता बनाए रखने की प्रतिबद्धता के तहत आयोजित हुई हैं। हाल फिलहाल के समय में इन इलाकों में व्यापक रूप से आतंकवादी गतिविधियों में बढ़ोत्तरी के बाद सेना ने भी लगातार इलाके में तलाशी अभियान चलाए हुए हैं। संवाद