फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में 1288 मामलों का किया निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण और जम्मू-कश्मीर कानूनी सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत जिला कोर्ट परिसर में लगाई गई। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जाफर हुसैन बेग ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। लोक अदालत के दौरान मामलों की सुनवाई के लिए पांच पीठों का गठन किया गया। इस दौरान कुल 1598 मामलों में से 1288 मामलों का निपटारा किया गया। आठ मामले एमएसीटी, आठ वैवाहिक, आठ सिविल सूट, दो पोस्ट-लिटिगेशन बैंक केस, 48 प्री-लिटिगेशन बैंक केस, एक लेबर केस, 47 क्रिमिनल कंपाउंडेबल केस, 16 वाटर बिल, 15 बिजली बिल, 1116 ट्रैफिक चालान आदि के मामले निपटाए गए। द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रकरणों का भी निराकरण किया गया। एमएसीटी मामलों में 60 लाख 25 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया। श्रम विवादों से 10 लाख रुपये की राशि वसूली गई। बिजली बिलों से 10,400 रुपये की वसूली हुई। पानी के बिलों से 149391 रुपये की वसूली, क्रिमिनल कंपाउंड मामलों से मौके पर ही 20 हजार 650 रुपये की वसूली की गई। पांच बेंच-1 में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कठुआ व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जाफर हुसैन और विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट अंजना राजपूत ने सुनवाई की। बेंच-2 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कठुआ संदीप कौर और जेएमआईसी कठुआ चीना सुंबडिया, बेंच-3 में बृज राज सिंह, जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट कठुआ एवं नीरज कुमार शर्मा एआरटीओ कठुआ, बेंच नंबर-4 में अब्दुल रहीम, जिला समाज कल्याण अधिकारी और विक्रम कुमार तहसीलदार कठुआ, बेंच-5 में पवन कुमार सहायक निदेशक मत्स्य ने मामलों की सुनवाई की। मौके पर जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगों को व्हील चेयर भी वितरित कीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें