फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के 40 अवैध कनेक्शन काटे, 78 हीटर जब्त

विज्ञापन
विद्युत विभाग की टीम ने जब्त किए हीटर।- विज्ञप्ति। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। बिजली चोरी को रोकने के लिए विद्युत विभाग ने सोमवार को कस्बे के कई वार्डों में छापे मारकर 40 अवैध कनेक्शन काटे और 78 हीटर जब्त किए।
विज्ञापन

एईई रमनजीत राठौड़ के निर्देश पर विभाग की एक टीम ने वार्ड 9, 10 और 13 में छापे मारे। अवैध कनेक्शन काटने के बाद लोगों के घरों से हीटर बरामद कर जब्त कर लिए गए। एईई ने बताया कि कस्बे और आसपास के इलाके में छापे मारकर कुल 40 अवैध कनेक्शन काटे गए और करीब 78 हीटर जब्त किए गए हैं। बिजली चोरी करने वालों से विभाग सख्ती से निपटेगा। इस तरह की कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। बेहतर होगा लोग कनेक्शन लेकर बिजली का इस्तेमाल करें। बिजली चोरी से ट्रांसफार्मर पर भार बढ़ता है, जिससे अघोषित बिजली कटौती और कम वोल्टेज जैसी समस्याएं आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें