फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन बहाल हुई बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल के दूरदराज भांजल भटवाल, भटौडी और सदरौता पंचायतों में पांच दिनों बाद बिजली सप्लाई बहाल होने से लोगों को राहत मिली है। सरपंच ललिता देवी ने बताया कि इलाके के लोगों को चार रातें अंधेरे में गुजारनी पड़ीं। दूरदराज के इलाकों में बिजली विभाग की ओर से ज्यादातर बिजली के तार लकड़ी के खंभों पर लगाए गए हैं, जिससे आए दिन लाइन में फॉल्ट होने से बिजली सप्लाई प्रभावित हो जाती है। पांच दिन बाद इलाके में बिजली बहाल होने पर लोगों को काफी राहत मिली है। सरपंच और इलाके के अन्य प्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इलाके में बिजली ढांचे के सुधार के लिए सरकार योजना बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें