जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मंगलवार सुबह धर्मनगरी कटड़ा पहुंचे। उन्होंने माता वैष्णो देवी के दर्शन कर दरबार में माथा टेका। उपराज्यपाल ने विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि तथा सभी की भलाई के लिए मां भगवती के समक्ष प्रार्थना की। इसके बाद वह कटड़ा से जम्मू के लिए रवाना हुए। ब्यूरो