रामकोट। थडा कलवाल रीगंडी मोड से उच्चापिंड जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क पर गिरी पस्सी को पीडब्ल्यूडी विभाग ने साफ कर दिया है। मंगलवार को सरपंच आनंद किशोर ने बताया कि उच्चापिंड जाने वाली सड़क बीते दिनों हुई बारिश के कारण हुए भूस्खलन से मिट्टी और पत्थरों से बंद हो गई थी। सड़क पर पानी के निकास के लिए बनी नाली जाम हो गई थी, इसलिए सारे पत्थर सड़क के मध्य में आ गए थे। तब रीगंडी मोड से उच्चापिंड जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद पड़ा था। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के जेई दिनेश गुप्ता ने मौके का जायजा लिया और सड़क पर गिरी पस्सी को हटवा दिया है। अब रास्ता साफ है। संवाद