महानपुर। यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स विभाग ने महानपुर जोन के अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के लड़कों में कबड्डी, वॉलीबाल और खो-खो प्रतियोगिता कराई। वीरवार को अंडर-14 वर्ग में कबड्डी का मुकाबला करण वाडा मिडल स्कूल और मॉडर्न मिडल स्कूल महानपुर के बीच हुआ। इसमें करण वाडा विजयी रहा। जबकि, अंडर-17 के खो-खो का मुकाबला हायर सेकेंडरी स्कूल माडा पट्टी और हायर सेकेंडरी स्कूल महानपुर के बीच खेला गया, जिसमें माडा पट्टी ने जीत हासिल की। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के पीटीआई अध्यापक और अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद