हरिया चक में पुलिस द्वारा पकड़ी गई खैर की लकड़ी से लदी कार। - जागरूक पाठक
प्रदेश से पंजाब की ओर जाने वाले सांझी मोड़ कोटपुन्नू मार्ग पर हरियाचक के नजदीक अवैध ढंग से खैर की लकड़ी लेकर जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फंस गई। लोगों की सूचना पर पुलिस गाड़ी को कब्जे में ले लिया। हालांकि पुलिस को देखकर आरोपी तस्कर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार कार का नंबर फर्जी है। इसमें अवैध ढंग से खैर की लकड़ी पंजाब की ओर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।