फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत कवि दरबार का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज में कवि दरबार का आयोजन किया। प्रधानाचार्य प्रो. आसा राम शर्मा के संरक्षण व एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह की देखरेख में ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी प्रो. ऋतु कुमार शर्मा के औपचारिक स्वागत भाषण के साथ हुई। स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और योगदान पर देशभक्ति कविताएं विषय पर आयोजित कवि दरबार में प्रतिभागियों अमीषा देवी, नीतीश कुमार, मुबारक शेख, अभी कुमार, मनीषा देवी, विवेक जारू, कीर्ति रानी, अशिता ठाकुर, अभिषेक सिंह और जागृति शर्मा ने अपनी कविता का पाठ किया। सभी प्रतिभागियों ने महात्मा गांधी, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, रानी लक्ष्मीबाई, चंद्र शेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, अशफाक उल्लाह खान जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और योगदान पर कविताओं के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सौ के करीब स्वयंसेवक दर्शक के रूप में ऑनलाइन जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें