बिलावर। पतंजलि योग समिति बिलावर की ओर से संत बालयोगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर में लगाए गए तीन दिवसीय योग शिविर का शनिवार को समापन हो गया। बिलावर पतंजलि योग समिति के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने तीन दिवसीय योग शिविर में कई लोगों को योग करना सिखाया और योग के फायदों के बारे में जानकारी दी। प्रभारी ने कहा कि हर दिन योग करने से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है इस अवसर पर शिविर में मौजूद लोगों को प्रभारी मैं कई आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की जानकारी दी और आयुर्वेदिक तरीके से बीमारियों से निजात पाने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। प्रभारी ने बताया कि योग समिति की ओर से अन्य कई गांवों में भी योग शिविरों का आयोजन आने वाले दिनों में किया जाएगा जिससे लोगों को निरोग रहने के लिए सहायता मिल सके।