फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जल संकट का जल्द निदान नहीं हुआ तो कार्यालय के समक्ष देंगे धरना

Wed, 04 Oct 2023 12:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड 9, 10 और 11 के लोगों ने सहायक कार्यकारी अभियंता के समक्ष समस्या उजागर कर दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जल शक्ति विभाग की खस्ताहाल ढांचे के चलते लंबे समय से जल संकट का सामना कर रहे वार्ड 9, 10 और 11 के लोगों का सब्र का बांध टूटता जा रहा है। मंगलवार को विभाग के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय में पहुंच कर जहां सहायक कार्यकारी अभियंता के समक्ष समस्या को उजागर कर जल्द निदान की गुहार लगाई। वहीं, कदम नहीं उठाने की सूरत में तीनों ही वार्डों के लोगों ने विभाग के कार्यालय के समक्ष धरना देने की चेतावनी दी है।

सहायक कार्यकारी अभियंता से हुई मुलाकात के उपरांत वार्ड 11 के पार्षद करण सिंह जम्वाल ने बताया कि वार्ड 10 में स्थित विभाग के ट्यूबवेल से वार्ड 9, 10 और 11 के लोगों को पानी की आपूर्ति होती है। लेकिन वहां पिछले कई महीनों से लगे तीन वाल्व पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। जिसे वहां तैनात विभाग के कर्मचारी बार-बार मरम्मत करने का प्रयास करते हैं, लेकिन आजतक समस्या जस के तस है। इस कारण 15 दिनों से इन वार्डो में पानी की एक बूंद भी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 10 के पार्षद अजय कुमार ने बताया कि जगह-जगह पाइपों की लीकेज के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पाता है। क्योंकि ट्यूबवेल से सप्लाई किए जाने वाला 50 प्रतिशत पानी तो खस्ताहाल पाइप के कारण व्यर्थ ही बह जाता है। उन्होंने कहा कि सहायक कार्यकारी अभियंता से हुई मुलाकात के बाद उन्होंने आश्वासन दिया है कि अगले 24 घंटे में ट्यूबवेल के खराब वाल्व बदल दिए जाएंगे। वहीं लाइनों में हो रही लीकेज को ठीक करने के लिए एक-दो दिनों में कर्मचारियों को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी से मिले आश्वासन के बाद वापस जा रहे हैं। लेकिन अगर विभागीय कार्रवाई नहीं हुई, तो तीनों ही वार्डों के लोग विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें