पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए नशा भेजने वाला गिरोह काठुआ में बेनकाब
- फोटो : अमर उजाला
कठुआ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान आधारित ड्रोन नशीली तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए नशे को जम्मू-कश्मीर और पड़ोसी राज्यों में सप्लाई करने में शामिल थे।